फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several businessmen were involved in the operation of the fake call center.

Lucknow News: फर्जी कॉल सेंटर के संचालन में शामिल थे कई व्यापारी

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Several businessmen were involved in the operation of the fake call center.
लखनऊ। कपूरथला चौराहे के पास फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ होने के बाद गिरोह के पीछे कई व्यापारियों की भूमिका भी सामने आई है। साइबर सेल की छानबीन में पता चला है कि अहमदाबाद, गोवा और पश्चिम बंगाल के कई व्यापारी गिरोह से लेनदेन करते थे। इसमें बीपीओ कंपनी के कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। पुलिस अब संदिग्ध व्यापारियों और बीपीओ कंपनी के अधिकारियों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरोह उन्हीं लोगों की भर्ती करता था, जो अंग्रेजी बोलने में तेज होते थे या जो कॉल सेंटर में काम कर चुके हों। बीपीओ कंपनी गिरोह को ऐसे कर्मचारी उपलब्ध कराती थी। गिरोह के संचालक कर्मचारियों को 15 दिन से एक माह तक प्रशिक्षण देते थे। इसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया जाता था। कर्मचारियों को रहने और खाने की सुविधा भी प्रदान की जाती थी। गिरोह एक दिन में 50 से 60 लोगों को निशाना बनाता था। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गिरोह के संचालक प्रियांशु की तलाश की जा रही है। इसके पहले पुलिस ने मास्टरमाइंड देवेंद्र सिंह तोमर और उसके साथी हिमांशु को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed