फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seventh pay commission to parivahan Nigam workers

परिवहन निगमकर्मियों को मिलेगा 7वें वेतन का लाभ, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

Thu, 07 Sep 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Sep 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Seventh pay commission to parivahan Nigam workers
सातवां वेतन आयोग

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लगभग 23,500 कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह 2500 से 8000 रुपये तक का फायदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


परिवहन निगम निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

टेढ़ी कोठी स्थित निगम मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से निदेशक मंडल की बैठक बुलाई गई है।

इसमें दो प्रमुख प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहला, नियमित कर्मियों को सातवां वेतनमान एवं दूसरा, अनुबंधित ग्रामीण बसों के लिए नई योजना।

यूपी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद मिश्र ने बुधवार को बताया कि पिछले दिनां कर्मियों को सातवां वेतनमान देने के लिए एमडी से बातचीत में सहमति बनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया था कि 7 सितंबर को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। सातवां वेतनमान लागू होने से मूल वेतन में 14.28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निगम सूत्रों ने बताया कि बैठक में अनुबंधित बस ऑपरेटरों के लिए स्पेशल स्कीम से संबंधित प्रस्ताव पेश होगा। इसके तहत ऑपरेटर की एक बस ग्रामीण रूट के लिए तो दूसरी बस लंबे रूट के लिए अनुबंधित होगी।

या फिर एक बस दो महीने तक ग्रामीण रूट पर सवारी ढोएगी और दो महीने लंबे रूट पर चलेगी ताकि ऑपरेटर की बढ़े। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हुआ तो अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ जाएगी। 

परिवहन निगम के 260 अफसरों का होगा तबादला

परिवहन निगम के 260 अफसरों को इधर से उधर किया जाएगा। तत्कालीन प्रबंध निदेशक ने मुख्यालय और परिक्षेत्र में जमे अफसरों का नीति के दायरे में आने के बाद भी स्थानांतरण नहीं किया था।

नए प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद को जब इस प्रकरण की जानकारी हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। 260 अफसरों को फेटने की तैयारी की है। एमडी ने क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, यातायात अधीक्षक एवं सहायक विधि अधिकारियों का ब्योरा तलब किया है। इससे मुख्यालय में 15-15 वर्ष से कुंडली मारे अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed