फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven workers suspended in child development service

इस विभाग की सात मुख्य सेविकाएं सस्पेंड

Tue, 10 Dec 2013 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
seven workers suspended in child development service

संत कबीरनगर जिले में तैनात बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की सात मुख्य सेविकाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं को बंटने वाले अनुपूरक पोषाहार की कालाबाजारी पकड़े जाने के बाद हुई है।


संत कबीरनगर के बाल विकास परियोजना सेमिरयावां में पिछले दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने के लिए आए अनुपूरक पोषाहार के 920 बैग बाजार में बेचे जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


इसकी जांच संत कबीरनगर के जिलाधिकारी को सौंप दी गई। उन्होंने कई पहलुओं की जांच के बाद सात मुख्य सेविकाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री राम गोविंद चौधरी को हुई तो उन्होंने निदेशक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस पर निदेशक आनंद कुमार सिंह ने सात मुख्य सेविकाओं इंद्रावती देवी, शेषमती देवी, धर्मा देवी, राशिदा बेगम, केवली देवी, ताहिरा खातून व रेखा श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।


इन सभी को जिला कार्यक्रम कार्यालय फैजाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही अपर परियोजना प्रबंधक आरुति यादव को मामले की जांच सौंप दी गई है।

जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संविदा पर तैनात कनिष्ठ सहायक विनय कुमार को भी नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed