फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven suspended for disrespecting a man's dead body in Balrampur.

बलरामपुर: कूड़ा गाड़ी पर शव लादने का वीडियो वायरल, पुलिस व नगर पालिका के सात कर्मी निलंबित

Thu, 11 Jun 2020 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Seven suspended for disrespecting a man's dead body in Balrampur.
शव को गाड़ी पर चढ़वाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

बलरामपुर जिले के उतरौला के स्थानीय तहसील गेट पर मिले शव को मानवता का मखौल उड़ाते हुए कूड़ा गाड़ी पर लादकर कोतवाली ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के संबंध में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने एक उपनिरीक्षक तथा दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी अपने चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसडीएम तथा सीओ उतरौला को सौंपी गई है।

विज्ञापन


विदित हो कि बुधवार को उतरौला तहसील गेट पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान अनवर अली(45) निवासी ग्राम सहजौरा थाना सादुल्लाहनगर के रूप में हुई थी। लाश पड़ी होने की सूचना पर उतरौला कोतवाली के उपनिरीक्षक आरके रमन तथा सिपाही शुभम पटेल व शैलेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने शव के प्रति अमानवीयता दिखाते हुए उसे कोतवाली ले जाने के लिए उतरौला नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी बुलवा लिया। शव को कूड़ा गाड़ी पर लादकर कोतवाली परिसर में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कूड़ा गाड़ी में रखते समय किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होते ही एसपी देवरंजन वर्मा ने घटना को गंभीरता से संज्ञान में लिया। एसपी ने कहा कि शव को कूड़ा गाड़ी में रखते समय एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही मौके पर वीडियो में दिख रहे हैं।

एसपी बोले, यह बहुत ही संवेदनहीन कार्य

एसपी का कहना है कि यह बहुत ही संवेदनहीन कार्य है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से वीडियो में दिख रहे उपनिरीक्षक आरके रमन व आरक्षी शुभम पटेल तथा शैलेन्द्र शर्मा को निलंबित कर दिया है।

ईओ नगर पालिका उतरौला अवधेश वर्मा ने बताया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल उतरौला नगर पालिका कर्मी रवि पंकज, विक्रम, अर्जुन व ईश्वरनंद को भी निलंबित कर दिया गया है। इस अमानवीय घटना की जांच एसडीएम उतरौला एके गौड़ तथा सीओ मनोज यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed