फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven people injured in an accident in Sitapur.

सीतापुर: बोलेरो व स्कॉर्पियो में भिड़ंत, विधायक के भांजे की मौत, जेई सहित सात लोग जख्मी

Thu, 11 Mar 2021 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Mar 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in an accident in Sitapur.
- फोटो : road accident

सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर हरदोई मार्ग पर हुमायूं पुर गांव के पास एक स्कार्पियो व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार हरदोई के एक विधायक के भांजे की मौत हो गई, जबकि उनके चालक व नगरपालिका के जेई परिवार सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।  जिसमें से जेई को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की खबर पाकर मिश्रिख विधायक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर निवासी नगरपालिका के जेई राघवेंद्र सिंह (40) अपनी मां, पत्नी अंजू सिंह (38), बेटी सिद्धि नौ, गौरी सात, बेटे शौर्य चार के साथ गुरुवार की दोपहर नैमिषारण्य तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर हरदोई के मन्ना पुरवा निवासी व भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के भांजे भानु प्रताप राजवंशी (48) अपने साथी संजीव कुमार के साथ स्कॉर्पियो से सीतापुर की ओर आ रहे थे। जब यह दोनों वाहन मिश्रित कोतवाली क्षेत्र में हुमायूं पुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए। टकराने के बाद स्कॉर्पियो पलट गई। जिसमें दोनों वाहनों पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां विधायक के भांजे भानु प्रताप राजवंशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि जेई राघवेंद्र सिंह को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed