फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven news special trains for mumbai

चलेंगी 7 विशेष ट्रेन, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 03 Feb 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Feb 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
seven news special trains for mumbai

यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल से लखनऊ के बीच शीतकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत ट्रेन नंबर 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 6 से 27 फरवरी के बीच प्रत्येक शनिवार यानी कुल चार फेरे चलाई जाएगी। इसी तरह 02108 लखनऊ से 7 से 28 फरवरी के बीच प्रत्येक रविवार को कुल चार फेरे चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन में एक एसी चेयरकार, फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के चार, थर्ड एसी के 11 के अलावा एस पेंट्री कार और एसएलआर के दो कोच के साथ कुल 20 कोच होंगे। लखनऊ से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर चलकर यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी और थाणे होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल प्रशासन 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 4 फरवरी को गोरखपुर से और वापसी में 6 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से स्लीपर का एक-एक एक कोच लगाएगा।

इनमें लगेगा विशेष कोच

seven news special trains for mumbai

इसी तरह 19709 जयपुर-कामख्या एक्सप्रेस में 1 से 29 फरवरी तक जयपुर से और वापसी में 4 फरवरी से 3 मार्च तक निर्धारित दिवस पर कामख्या से एसी सेकेंड क्लास का एक-एक कोच लगाया जाएगा।

साथ ही 12040 आनन्द विहार टर्मिनस-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में 1 से 29 फरवरी तक आनन्द विहार टर्मिनस से एक्जीक्यूटिव एसी चेयरकार का एक कोच लगाया जाएगा।

इसके अलावा आगरा कैंट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 31 मार्च तक आगरा कैंट और लखनऊ से वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।

बुधवार को ये ट्रेनें निरस्त

seven news special trains for mumbai

कोहरे के चलते बुधवार को दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें राजधानी नहीं आएंगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में 2237 बेगमपुरा, 3049 डुब्लीकेट पंजाब मेल, 4205 फैजाबाद-नई दिल्ली, 2179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, 4210 लखनऊ-इलाहाबाद इंटरसिटी, 4220 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस,

4258 काशी विश्वनाथ, 4864 मरुधर एक्सप्रेस, 3010 दून एक्सप्रेस, 3308 गंगा-सतलुज, 5910 अवध-आसाम एक्सप्रेस, 2180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, 2430 एसी स्पेशल, 4209 इलाहाबाद-लखनऊ इंटरसिटी और 4219 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा मंगलवार को कई ट्रेनें देरी से चारबाग आईं। इनमें 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर साढ़े पांच घंटे, 12355 अर्चना एक्सप्रेस 7 घंटे, 1305 अमृतसर-हावड़ा तीन घंटे देरी से चारबाग स्टेशन आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed