{"_id":"66b005ae8541870580005d24","slug":"seven-more-criminals-arrested-in-certificate-fraud-raebareli-news-c-101-1-slko1031-117850-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा में सात और शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा में सात और शातिर गिरफ्तार
Mon, 05 Aug 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
रविवार को सलोन कोतवाली पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : स्रोत-पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा में शामिल सात जिलों के सात और आरोपी शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए। यूपी एटीएस और सलोन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से आठ मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया। फर्जीवाड़ा में अब गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 17 हो गई है। मामले में 10 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर, सिरसिरा, गढ़ी इस्लामनगर व गोपालपुर गांव में 19, 184 फर्जी प्रमाणपत्र बना दिए गए। मामले से बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पीएफआई के कनेक्शन जुड़ने के बाद पुलिस के साथ ही यूपी एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी। मुख्य आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक जीशान, वीडीओ विजय सिंह यादव, रियाज खान को 18 जुलाई को जेल भेजा गया था। वहीं, जीशान के नाबालिक भांजे को लखनऊ बाल अपचारी गृह में रखा गया।
शुक्रवार की रात पुलिस व एटीएस ने सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज निवासी गोविंद केशरी, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सियरासाथा निवासी आकाश कंसौधन, गोरखपुर के गोला बाजार कोतवाली क्षेत्र के नूरी मस्जिद निवासी सलमान, कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली डान निवासी संजीव कुमार सिंह, प्रतापगढ़ जिले के सदर बाजार कोतवाली निवासी वैभव उपाध्याय, मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडेय थाना क्षेत्र के डिलरा रायपुर निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अंबेडकर नगर जिले के जगदीशपुर वेलाना निवासी देवमणि उर्फ राजन, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर निवासी सतीश कुमार सोनी, प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के प्यानापुर अब्दालपुर निवासी धीरज कुमार, शाहजहांपुर जिले के डवोरा निवासी नीरज, मुरादाबाद जिले के खरकपुर जगतपुर मुंडा पांडेय निवासी आरिफ अली, बलिया जिले के बहेरी निवासी शहनवाज, बहराइच जिले के रानीपुर क्षेत्र के कोलवा बेग कठवारा निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया। सलोन कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने का काम करते थे। इनमें से कुछ के संबंध बिहार व बंगाल से भी हैं।
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा में सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी कोशिश है। जल्द ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ होगा। प्रदीप कुमार, सीओ सलोन