फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven IAS officers to be enquired.

MNREGA: सात IAS अफसरों की गर्दन फंसी

Mon, 27 Oct 2014 01:42 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
seven IAS officers to be enquired.

मनरेगा योजना के तहत कुशीनगर में पुल निर्माण में हुई धांधली मामले में सीबीआई 7 आईएएस अफसरों समेत बीस से अधिक अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


इसके लिए सीबीआई अफसरों की भूमिका की जांच कर रही है। सीबीआई के अफसरों के मुताबिक वर्ष 2007 से 2010 के दौरान कुशीनगर में 7 जिलाधिकारी तैनात रहे।

इसके अलावा सीडीओ व अन्य अधिकारियों की भी तैनाती रही। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि पुल निर्माण कार्य के दौरान उनकी क्या भूमिका रही। यह पुल बनने के महज छह महीने में गिर गया था।
विज्ञापन


सीबीआई इन अफसरों से यह जानने की कोशिश करेगी कि कि पुल के घटिया निर्माण को लेकर उन्होंने कोई आपत्ति क्यों नहीं की। किसी के दबाव में चुप रहे या वह भी मिलीभगत में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को पक्का करने के लिए सीबीआई पुल की निर्माण सामग्री मुहैया कराने वाले सप्लायर और ठेकेदार से भी पूछताछ करने का फैसला किया है।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ की प्रक्रिया के साथ ही तमाम अफसरों की असलियत सामने आ सकती है। कुशीनगर में पुल निर्माण में हुई धांधली की जांच करने के मामले में सीबीआई ने पिछले दिनों ही चार जिलों में 19 जगह छापामारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed