फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven cities will be developed as smart city in Uttar Pradesh.

स्टेट स्मार्ट सिटी में चयनित अयोध्या समेत सात शहरों की काया बदलेगी योगी सरकार, प्रस्ताव मांगे

Tue, 28 Jan 2020 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Seven cities will be developed as smart city in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार स्टेट स्मार्ट सिटी में चयनित अयोध्या समेत सात शहरों की काया बदलेगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने सातों नगर निगमों के मंडलायुक्तों व नगर आयुक्तों से कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक शहर को 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इनमें से 25-25 करोड़ रुपये पहले चरण में दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ से वंचित रहे प्रदेश के सात नगर निगम वाले शहरों को प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर ‘स्टेट स्मार्ट सिटी’ के रूप में विकसित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर, शाहजहांपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, गाजियाबाद व फिरोजाबाद शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन शहरों को स्मार्ट सिटी की तरह ही विकसित करने के निर्देश दिए थे और प्रतिवर्ष 50-50 करोड़ रुपये देने का भी फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित दिशा-निर्देश पर शुरू करें तैयारी

प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सभी मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

इन शहरों के संबंधित नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि शहर को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश के आधार पर काम शुरू कराने की तैयारियां शुरू करें।

इसमें सबसे पहले प्राथमिकता वाले कामों को कराया जाएगा। पहले चरण में ही शहर का विकास इस तरह से कराया जाए कि शहर स्मार्ट सिटी की तरह दिखाई देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed