फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven cities of UP to be slum free.

यूपी के सात शहर होंगे 'स्लम फ्री', योजना तैयार

Sat, 19 Mar 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
 Seven cities of UP to be slum free.
demo pic - फोटो : getty images

सूबे के सात शहरों को राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) स्लम फ्री बनाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। यानी इन शहरों में मलिन बस्तियों के स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व निम्न आय समूह (एलआईजी) श्रेणी के फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों का आवंटन उन्हें किया जाएगा, जो योजना से संबंधित बस्ती में रह रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना के तहत यूपी के 16 शहरों में आवास निर्माण का कार्य शुरू होना था। इसके लिए लखनऊ, रायबरेली, कानपुर नगर, कन्नौज, गोरखपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फीरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, मथुरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ व झांसी का चयन किया गया था।
विज्ञापन


इनमें से कुछ शहरों की मलिन बस्तियों में आवास निर्माण का कार्य शुरू भी करा दिया गया, लेकिन मई- 2015 में अचानक इस योजना को बंद कर दिया गया। नतीजतन कुछ शहरों में धन आवंटन के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया। ऐसे शहरों में गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर, झांसी व फीरोजाबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में होंगी सारी सुविधाएं

 Seven cities of UP to be slum free.
home

लिहाजा राज्य सरकार ने इन पांच शहरों के साथ ही शाहजहांपुर व सहारनपुर की मलिन बस्तियों में भी सड़क, बिजली व पानी जैसी अवस्थापना सुविधाओं से युक्त फ्लैट बनाने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी सूडा को सौंपी गई है। अब सूडा ने इन सात शहरों को ‘स्लम फ्री’ बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

ये शहर होंगे स्लम फ्री
गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर, झांसी, फीरोजाबाद, सहारनपुर व शाहजहांपुर।

अनुमोदन के लिए केंद्र को भेजा जा रहा एक्शन प्लान
मामले पर सूडा के निदेशक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि स्लम फ्री सिटी बनाने की योजना का एक्शन प्लान तैयार करने के लिए दिल्ली की संस्था विजन ईआईएस कंसल्टिंग प्रा. लि. का चयन किया गया है। उसके साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। गोरखपुर, झांसी और फीरोजाबाद के लिए एक्शन प्लान तैयार हो चुका है।

अलीगढ़ और गाजियाबाद में सर्वे का काम चल रहा है। जबकि सहारनपुर व शाहजहांपुर जल्द ही सर्वे का काम शुरू करा दिया जाएगा। केंद्र सरकार की मदद से यह योजना पूरी होगी, इसलिए एक्शन प्लान को अनुमोदन के लिए केंद्र को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed