फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven cameras installed in Rehmankheda area to monitor leopard

Lucknow News: तेंदुए की निगरानी को रहमानखेड़ा क्षेत्र में लगाए सात कैमरे

Thu, 27 Nov 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seven cameras installed in Rehmankheda area to monitor leopard
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के पास स्थित पुलिया पर दो दिन पहले दिखे तेंदुए से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। संस्थान के निदेशक टी. दामोदरम ने भी डीएफओ को तेंदुए की सूचना दी है, जिसके बाद वन विभाग ने उसे ट्रेस करने के लिए संभावित क्षेत्र में सात कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि दो दिन से वन विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। बुधवार को भी टीम पूरे दिन तेंदुए के पगचिह्न देखती रही, लेकिन कहीं भी पगचिह्न नहीं दिखा। ग्रामीणों ने भी बुधवार को तेंदुए के कहीं दिखाई देने की पुष्टि नहीं की, लेकिन एहतियात के तौर पर बुधवार को बेलबाग की ओर सात ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। तेंदुए की गतिविधि कैमरे में कैद होते ही उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि एसडीओ चंदन चौधरी और रेंजर सोनम दीक्षित के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम कॉम्बिंग में जुटी है।
विज्ञापन

इधर, तेंदुए की दहशत का आलम यह है कि किसान अब अकेले खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। मीठेनगर, उलरापुर, दुगौली, हलुआपुर, ऑफिसखेड़ा, मलहा, कटौली और सहिलामऊ सहित करीब 10 गांवों के पीछे फैले जंगलों में किसानों ने चार दिनों से तेंदुए के पंजों के निशान मिलने की बात कही है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed