फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven bike thieves arrested, 12 bikes recovered in bahraich

बहराइच: दूसरे दिन भी चोरी की 12 बाइक के साथ सात गिरफ्तार, मिला ये सब सामान

Fri, 04 Sep 2020 02:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Sep 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
seven bike thieves arrested, 12 bikes recovered in bahraich
चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : amar ujala

बहराइच पुलिस का बाइक चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नानपारा इलाके में बड़ी कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ सफलता लगी है। अंर्तजनपदीय सात वाहन चोरों को सुजौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इनके कब्जे से 12 बाइकें बरामद हुई हैं।  कूटरचित नम्बर प्लेट व परिवहन विभाग के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। 
 

मालूम हो बहराइच में थाना नानपारा पुलिस ने गुरुवार को भी चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनके कब्जे से कस्बा नानपारा के हक़ीमपुरवा स्थित अभियुक्त अकबर अली के टीन शेड में छिपाकर रखे हुए अन्य 10 बाइक के साथ परिवहन विभाग के फर्जी प्रपत्र, मुहर व रजिस्ट्रेशन पेपर बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। इस प्रकार कुल मिलाकर 13 मोटरसाईकिलों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

गिरजापुरी बैराज से किया गिरफ्तार

seven bike thieves arrested, 12 bikes recovered in bahraich
बरामद बाइक - फोटो : amar ujala
थाना सुजौली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गिरजापुरी बैराज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद पुत्र कल्लू निवासी ढकेरवा थाना निघासन लखीमपुर खीरी, मुनीर अहमद पुत्र सगीर निवासी ग्राम चफरिया,सुनील मिश्रा पुत्र मुन्ना निवासी चफरिया, बटोही पुत्र राम हरी निवासी ग्राम वनकटी रमपुरवा, विनोद कुमार निगम पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी चफरिया, हनीफ पुत्र मुनऊवर अली निवासी मदनिया बड़खड़िया व सुरेश निषाद पुत्र राम स्वरूप निषाद निवासी चफरिया बजार थाना सुजौली जनपद बहराइच के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed