फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven arrested in double murder case in Gonda.

गोंडा के दोहरे हत्याकांड में एसओ पर गिरी गाज, किया गया निलंबित, सात गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested in double murder case in Gonda.
अस्पताल में भर्ती हमले घायल हुआ व्यक्ति। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के परासपट्टी मझवार के मजरे पूरे संगम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के भाई समेत हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के रहने वाले सपा युवजना सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह और उनके भाई देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह ने मनरेगा श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी में हेराफेरी की शिकायत अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यालय से अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची थी। जहां मनरेगा श्रमिकों के बयान के दौरान ही टिंटू सिंह व लाठी सिंह भी मौजूद थे। इसी बीच वहां पहुंचे इसी गांव के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह से हुई कहासुनी के दौरान जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि ताबड़तोड़ फायरिंग में जिला पंचायत सदस्य ने देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह और उनके साथी कन्हैया पाठक की हत्या कर दी। फायरिंग में पांच लोग घायल हुए थे।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई गई रिपोर्ट

मामले में लाठी सिंह के भाई अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह ने परासपट्टी के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह, तिलकधारी सिंह, उदय प्रताप सिंह, भारत भूषण, तिलकराम यादव, महेश, पंकज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व काशीपुर निवासी राजन सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि मामले में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य के लिए छापामारी कराई जा रही है। हत्याकांड में लापरवाही बरतने के मामले में थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज ओमप्रकाश सिंह चौराह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed