{"_id":"631867f6428bb25cff52226a","slug":"setu-nigam-destroyed-the-construction-of-former-mla-subhash-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पुल बनाने में बाधा बन रहे पूर्व विधायक का निर्माण सेतु निगम ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पुल बनाने में बाधा बन रहे पूर्व विधायक का निर्माण सेतु निगम ने तोड़ा
Wed, 07 Sep 2022 03:14 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:14 PM IST
सार
सेतु निगम ने राजाजीपुरम में पूर्व विधायक के निर्माण को तोड़ दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि बिना नोटिस उनकी दुकान तोड़ी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुल निर्माण में बाधा बन रहे एक पूर्व विधायक का निर्माण सेतु निगम ने मंगलवार को तोड़ दिया। पूर्व विधायक ने सेतु निगम पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सेतु निगम ने राजाजीपुरम आरएलबी अस्पताल के सामने हरचंदपुर में एक दुकान तोड़ दी। पूर्व विधायक सुभाष यादव ने कहा कि बिना नोटिस कार्रवाई की गई। जिस जमीन पर दुकान बनी थी वह जमीन उन्होंने खरीदी थी।
विज्ञापन
राजाजीपुरम में आरएलबी अस्पताल के सामने दो दुकानें थीं। सेतु निगम आलमबाग-चौक मार्ग पर क्लोवर लीफ बना रहा है। जिसके निर्माण के लिए पूर्व विधायक की दुकान तोड़ दी गई है।
विज्ञापन