{"_id":"607f286667ac50097d726a69","slug":"services-started-by-us-are-now-working-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का दावा : अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का दावा : अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज
Wed, 21 Apr 2021 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:45 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही कोविड समय में काम आ रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार चार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही कोविड समय में काम आ रही हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह बदहाली सिर्फ शहरों में ही नहीं है, बल्कि गांवों की हालत तो और भी खराब है। गांवों के पीड़ितों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। सपा ने मांग की थी कि चूंकि भाजपा सरकार नया अस्पताल तो बना नहीं सकी इसलिए कैंसर अस्पताल को चालू किया जाए। तब भाजपा सरकार ने नहीं सुनी। अब जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है तो हज हाउस सरोजनीनगर, अवध शिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इनका निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ था।
विज्ञापन
बदले की भावना से भाजपा ने समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया, जबकि आज वही काम आ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं तभी चालू की गई थीं। इनसे काम चलाने की अब भाजपा की मजबूरी है। कहा कि भाजपाइयों की प्राथमिकता सत्ता पाना और चुनाव जीतना भर रह गया है। भले ही उनकी रैलियों और सभाओं से कोरोना का विस्तार होता रहे। लोगों के जान की उन्हें परवाह नहीं।