फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   service extension of state election commission

बढ़ गया राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल

Wed, 25 Jun 2014 11:36 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
service extension of state election commission

प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वह 68 वर्ष की उम्र तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।

विज्ञापन


अभी तक आयुक्त का कार्यकाल पांच वर्ष या फिर 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो जाए, वह माना जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे 68 वर्ष कर दिया है।

कैबिनेट के इस फैसले से वर्तमान राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ गया है। वह दिसंबर 2014 में 65 वर्ष की आयु पूरी कर रहे थे। लिहाजा उन्हें पद से हटना पड़ता।

इसलिए सरकार ने कैबिनेट में राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद एसके अग्रवाल को 11 अप्रैल 2012 को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत) चुनाव कराने के साथ ही स्थानीय निकाय (नगर निगम, नगर महापालिका व नगर पंचायतों) के चुनाव कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed