फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   service code for roadways bus

अब कोड से जानिए बस कहां जाएगी

Fri, 07 Feb 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
service code for roadways bus

परिवहन निगम की हर रूट पर चलने वाली 9500 बसों की अपनी पहचान होगी। इसके

विज्ञापन
लिए निगम ने बस को कोड आवंटित करने की तैयारी की है।

यानी बस का कोड बताएगा कि वह कहां तक जाएगी। बसों के ये कोड 20 फरवरी तक निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर से रूट पर संचालित बसों का विवरण मांगा गया है।


प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम के अनुसार रेलवे की तर्ज पर बसों पर सर्विस कोड आवंटित होंगे। यह सर्विस कोड चार शब्द व अंकों में होगा। पहले शब्द में अक्षर और बाकी अन्य अंक होंगे।

इस संबंध में प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि निगम ने जेड गाजियाबाद, टी मेरठ एवं एस सहारनपुर क्षेत्र के लिए सर्विस कोड का शब्द आवंटित किया है।

उन्होंने बताया कि जिस रूट पर अधिक संख्या में बसों का संचालन होता है, वहां कोड में एकरूपता बनाए रखी गई है। जैसे इलाहाबाद-जौनपुर-आजमगढ़-गोरखपुर क्षेत्र के रूट के लिए सर्विस कोड 101 है।

लेकिन इलाहाबाद क्षेत्र का पी-101 एवं आजमगढ़ क्षेत्र का ए-101 सर्विस कोड निर्धारित हुआ है। गोरखपुर-आजमगढ़-जौनपुर-इलाहाबाद रूट का सर्विस कोड 102 आवंटित हुआ है।

उन्होंने बताया कि अप रूट की बस का कोड अंक सम एवं डाडन रूट की बस का कोड अंक विषम रहेगा। वेबसाइट के जरिये जनता सर्विस कोड से बस रूट की जानकारी हासिल कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed