{"_id":"67ae46682716a070a00aaf7f","slug":"server-stalled-in-post-office-financial-transactions-affected-raebareli-news-c-101-1-slp1006-127536-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाकघर में सर्वर ठप, वित्तीय लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाकघर में सर्वर ठप, वित्तीय लेनदेन प्रभावित
Fri, 14 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। नगर के डाकघर में बृहस्पतिवार को सर्वर ठप होने से वित्तीय लेनदेन दिन भर प्रभावित रहा। डाक सेवाएं और आधार केंद्र में कार्य होता रहा।
डाकघर में सुबह से तकनीकी गड़बड़ी के कारण रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। डाक घर के अधिकारियों ने पूरे दिन काउंटर पर तकनीकी खराबी के कारण कार्य बाधित रहने का बोर्ड लगाए रखा। जिससे कई उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
कर्मचारियों ने बताया कि दो दिनों से सर्वर में गड़बड़ी चल रही है। इस संबंध में उच्चधिकारियों को सूचित किया गया है। पोस्टमास्टर एसके वाजपेयी का कहना है कि वित्तीय पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। स्पीडपोस्ट, रजिस्ट्री सहित अन्य डाक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हैं। सर्वर में खामियों के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।