{"_id":"5d5a6751b63268c76a334d167c4a8edb","slug":"server-down-in-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त सर्वर ने किया उपभोक्ताओं को पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्त सर्वर ने किया उपभोक्ताओं को पस्त
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई का अंतिम दिन और बिल जमा करने वालों की लंबी लाइन। ऐसे में सर्वर की सुस्त रफ्तार ने उपभोक्तओं को खूब छकाया।
विज्ञापन
यह सिलसिला दोपहर तक चला। इस दौरान न बिल रसीद बन सकी और न ही पुराने रिकार्ड ही प्रिंट हो सके।
परेशानी बढ़ी तो एचसीएल कंपनी की उदासीनता की शिकायत आला अधिकारियों से की गई। दोपहर तक अधिकतर विंडो भी नहीं खुली। कई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए ही लौट गए।
दोपहर बाद सर्वर की रफ्तार कुछ सही हुई। उपभोक्ताओं ने बताया कि पूर्वाह्न 10:30 बजे से सर्वर की गति सुस्त पड़ी।
इसके चलते एचएएएल, इंदिरानगर सेक्टर 14, गोमतीनगर, महानगर, अमीनाबाद सहित अधिकतर इलाकों के बिलिंग केंद्र पर जमा बिल रसीद निर्धारित प्रोफॉर्मा पर प्रिंट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बिलिंग केंद्र कर्मियों ने उपभोक्ताओं को महज बिल धनराशि की रसीद मुहैया कराकर अपना पीछा छुड़ाया।
तमाम उपभोक्ताओं के बिल भुगतान की रसीद नहीं निकल सकी तो कतार में खड़े अन्य उपभोक्ता वापस चले गए।
इसके अलावा बिलिंग केंद्र के अधिकारियों को बिल संशोधन से पूर्व पुराने रिकार्ड को देखने एवं बिल रजिस्टर को प्रिंट करना चाहा तो उसकी विंडों ही नहीं खुली। इसके कारण गलत रीडिंग के बिल का संशोधन नहीं हो सका।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जब एचसीएल के मनोज सिंह एवं लेसा के मुख्य अभियंता से इस प्रकरण की शिकायत की गई तो दोपहर करीब एक बजे सर्वर की रफ्तार में सुधार हुआ।