{"_id":"67d9d90f075f210a750a16a6","slug":"servant-molested-a-doctors-six-year-old-son-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1120479-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाॅक्टर के छह साल के बेटे से नौकर ने की अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाॅक्टर के छह साल के बेटे से नौकर ने की अश्लीलता
Wed, 19 Mar 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
डाॅक्टर के छह साल के बेटे से नौकर ने की अश्लीलता
लखनऊ। महानगर इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर के छह साल के बेटे से उनके नौकर सीतापुर के परसिया निवासी अमित कुमार ने गलत हरकत की। घटना के वक्त बालक फ्लैट में अकेला था। माता-पिता जब काम से लौटे तो बच्चे ने आपबीती बताई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर महानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर के अनुसार 15 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे पत्नी के साथ जानकीपुरम क्लीनिक गए थे। घर पर बेटा और नौकर अमित था। रात करीब नौ बजे लौटे तो बच्चे ने मां को बताया कि नौकर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उन्होंने आरोपी अमित की मां को बुलाया। पूछताछ में उसने गलती मानते हुए माफी मांगी। पीड़ित ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी और पड़ोसी की मदद से आरोपी को लेकर थाने पहुंचे।