{"_id":"5f48a92e8ebc3e3d125c098a","slug":"sero-survey-to-detect-community-infection-in-up-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सीरो सर्वे टला, जल्द ही आएगी नई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सीरो सर्वे टला, जल्द ही आएगी नई तिथि
Fri, 28 Aug 2020 02:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रदेश के 11 जिलों में होने वाला सीरो सर्वे अभी स्थगित कर दिया गया है। पहले सिर्फ लखनऊ जिले में इसे स्थगित किया गया था। यहां सीएमओ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा जांच के लिए नोडल बनाए गए केजीएमयू में भी माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की हेड भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसी के चलते सीरो सर्वे को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अपरिहार्य कारणों से इसकी शुरुआत नहीं की जा रही है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे में लगने में वाली टीम का प्रशिक्षण हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत और गाजियाबाद जिलों में सीरो सर्वे कराया जाना है। कुल 20 हजार लोगों के खून के नमूने लेकर उसमें एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सामुदायिक फैलाव का पता चलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
20 हजार लोगों की जांच की जानी थी
मालूम हो उतर प्रदेश में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के फैलाव का पता लगाने के लिए शुक्रवार से सीरो सर्वे शुरु होने वाला था । लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत और गाजियाबाद जिलों में सीरो सर्वे कराया जा रहा था। कुल 20 हजार लोगों के खून के नमूने लेकर उसमें एंटीबॉडी की जांच की जानी थी।
यूपी कोरोना संक्रमण से दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की जनता में संक्रमण की स्थिति क्या है इसका पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराया जा रहा था। इसमें लोगों के खून के नमूने लेकर उसमें कोरोना वायरस से प्रतिरक्षण के खिलाफ बनी एंटीबॉडी की जांच की जानी थी।
यूपी कोरोना संक्रमण से दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की जनता में संक्रमण की स्थिति क्या है इसका पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराया जा रहा था। इसमें लोगों के खून के नमूने लेकर उसमें कोरोना वायरस से प्रतिरक्षण के खिलाफ बनी एंटीबॉडी की जांच की जानी थी।