फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Separatist urges to jail employee to help him to talk his leader.

लखनऊ जेल में बंद कश्मीर के अलगाववादी की गुहार, साहब हमारे नेता से बात करा दीजिए...

Mon, 12 Aug 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish अनुराग सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
अनुराग सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Aug 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Separatist urges to jail employee to help him to talk his leader.
प्रतीकात्मक तस्वीर

‘साहब हमारी एक मदद कर दो, अल्लाह आपकी मदद करेगा’। जरा फोन कर हमारे नेता से बात करा दीजिए। इसके कारण हम यहां जेल में आ गए हैं। हमारी दुआएं आपको लगेंगी। साहब हमारे परिवार के लोग भी परेशान होंगे।

विज्ञापन


रविवार सुबह ये मिन्नतें कश्मीर से आए एक अलगाववादी ने हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा में तैनात जवान से की। इस पर सुरक्षा कर्मी ने उसे मना करते हुए शांत रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


जेल प्रशासन भी कश्मीर से लाए गए बंदियों की प्रोफाइल से अनभिज्ञ हैं। शनिवार दोपहर कश्मीर से 24 अलगाववादी समर्थकों को राजधानी की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। इन्हें हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक इन सबने खाना लिया और खाया भी, लेकिन पहली रात करवटें बदलकर और बैरक में टहलकर कर गुजारी। ज्यादातर रातभर जागते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उनसे बात करा दो, जिससे वह हम सबको छुड़ा लें'

सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर से लाए गए 24 बंदी अलगाववादी समर्थक व पत्थरबाज हैं। रविवार सुबह जेल के अंदर सुरक्षा में लगे जवान से एक बंदी ने कश्मीर के एक बड़े अलगाववादी नेता का नाम लेते हुए कहा कि फोन से उनसे बात करा दो, जिससे वह हम सबको छुड़ा लें।

उसने बताया कि कश्मीर से लाए गए बंद उसी नेता के समर्थक हैं और उसी के इशारे पर काम करते थे। उसके कारण ही जेल में हैं। जेल प्रशासन ने रविवार को लोहिया अस्पताल से डाक्टरों की टीम बुलाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें दो-तीन का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। वहीं, पूरे मामले में जेल प्रशासन कुछ भी बता पाने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed