फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   senior doctor molested lady resident In KGMU

अब केजीएमयू में सीनियर डॉक्टर ने महिला रेजिडेंट से की छेड़छाड़

Fri, 10 Jul 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
senior doctor molested lady resident In KGMU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लोहिया संस्थान के बाद केजीएमयू में भी महिला रेजिडेंट से छेड़छाड़ की घटना हुई है। गुरुवार को जब पीड़िता अफसरों के पास शिकायत करने पहुंची तो उसे जांच का भरोसा देकर टरका दिया गया। नाराज जूनियर डॉक्टरों ने फार्माकोलॉजी विभाग के सामने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


केजीएमयू के फार्माकोलॉजी की महिला रेजिडेंट बुधवार को विभाग में बने कक्ष में काम कर रही थी। इसी दौरान विभाग के ही सीनियर डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता गुरुवार को इसकी शिकायत करने अफसरों के पास पहुंची, लेकिन वरिष्ठ साथी पर कार्रवाई करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। ऐसे में पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन


यहां उसे जांच का भरोसा देकर टरका दिया गया। पीड़िता ने रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद सभी जूनियर डॉक्टर एकजुट हो गए और दोपहर में फार्माकोलॉजी विभाग के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे केजीएमयू परिसर में हंगामा मच गया। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की विशाखा कमेटी को दी गई जांच की जिम्मेदारी

संस्थान की विशाखा कमेटी को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रॉक्टर प्रो.आरएएस कुशवाहा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने मामले को विशाखा कमेटी को भेजने का दावा किया है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। 

इससे पहले भी केजीएमयू के कैंसर वार्ड में मरीज की तीमारदार के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। लारी में ईसीजी टेक्नीशियन की छात्रा, लिंब सेंटर में महिला कमिर्यों ने सीनियर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। अभी दो दिन पहले ही लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेडख़ानी करने के आरोप में एक डॉक्टर को निलंबित किया जा चुका है। यह मामला चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed