फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   senior citizen free treatment under ayushman yojna

Lucknow News: अब 70 साल के बुजुर्गों का आयुष्मान योजना के तहत होगा इलाज

Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
senior citizen free treatment under ayushman yojna
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी व ओपीडी से वार्डों में भर्ती होने वाले 70 साल या इससे अधिक उम्र के बजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उन्हें आयुष्मान वार्ड में भर्ती कर इलाज मुहैया कराया। शासन ने इसे लेकर मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। इसमें आयुष्मान योजना में बुजुर्ग मरीजों के केस व क्लेम बढ़ाएं जाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों का आयुष्मान सूची में नाम तलाशा जा रहा है। लाभार्थी मिलने पर मरीज को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर बुजुर्ग मरीजों के आधार कार्ड से उनके आयुष्मान कार्ड की जांच करवाई जा रही है। सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि हर बुजुर्ग मरीज के आयुष्मान कार्ड की जांच कर उसे इलाज दिया जाए। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश मिले हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले हर बुजुर्ग के आयुष्मान कार्ड की जांच कराई जा रही है। भर्ती होने वाले 70 साल या इससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे मरीजों का पूरा ब्योरा आयुष्मान पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश आयुष्मान मित्र को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed