Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior accountant arrested in case of death of B.Pharma student in Lucknow search for other accused

Lucknow: बीफार्मा छात्र की मौत के मामले में वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार, अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 07 Jun 2025 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 11:54 PM IST
सार

लखनऊ में बीफार्मा छात्र की मौत के मामले में वरिष्ठ लेखाकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Senior accountant arrested in case of death of B.Pharma student in Lucknow search for other accused
बीफार्मा छात्र की मौत के मामले में वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार, - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट में पांच मई को समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा छात्र शुभम कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सीनियर अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया। शुभम रायबरेली के दुधवन का रहने वाला था। मामले में शुभम के भाई अमित ने छह मई को प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

सहपाठियों के सामने किया था शर्मिंदा

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार सीनियर अकाउंटेंट चिनहट के धावां निवासी मो. फैज है। आरोपी मूलरूप से गोंडा के मनकापुर का रहने वाला है। अमित का आरोप था कि शुभम को फीस जमा नहीं होने के कारण प्रैक्टिकल देने से रोका गया था। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी थी। पार्टी में शुभम सहपाठियों के साथ शामिल होने पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद सीनियर अकाउंटेंट ने शुभम को टोक दिया था। आरोपी ने छात्र से कहा था कि तुम्हारी फीस जमा नहीं है। ड्यूज भी क्लीयर नहीं हुए है। ऐसे में तुम्हारी पार्टी में आने की हिम्मत कैसे हुई? फीस की रसीद दिखाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट के आधार पर प्रधानाचार्य समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

सहपाठियों की मौजूदगी में अकाउंटेंट के शर्मिंदा करने पर शुभम बुरी तरह से आहत हो गया था और जान दे दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीरज कुमार वर्मा, शिक्षिका गरिमा सिंह, डीन दीप्ति शुक्ला, सीनियर अकाउंटेंट मो. फैज और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों कि भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed