{"_id":"cd7a344a7d6bb8b592b18c5f8dc4a1b6","slug":"send-the-huj-infarmation-timly","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से दें हज संबंधी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से दें हज संबंधी सूचनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
कमेटी को मिली शिकायतों के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि राज्य हज कमेटी हज आवेदकों को समय से आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करा दे ताकि वे अपनी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
यूपी हज कमेटी के सूत्रों की मानें तो कई वर्षों से हज आवेदकों को समय पर सही सूचनाएं नहीं मिल रही हैं। इसे लेकर राज्य हज कमेटी के खिलाफ प्रदेश के हज आवेदकों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश भर में आवेदकों से संपर्क के लिए सेल फोन नंबर जारी करने का निर्देश दिया।
यह भी कहा कि हज संबंधी जानकारियां समय- समय पर दी जाएं। राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद का कहना है कि सभी जनपदों में राज्य हज कमेटी के प्रतिनिधियों और आवेदकों के बीच सीधे संपर्क का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन