फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sena bharti helpline

महिला अभ्यर्थियों की पहली सेना भर्ती में रहेंगे चाक चौबंद इंतजाम

Tue, 27 Aug 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
sena bharti helpline
लखनऊ। राजधानी में 12 सितंबर से शुरू हो रही महिला अभ्यर्थियों की पहली सेना भर्ती में चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराने को जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रशासनिक व सैन्य अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 12 से 20 सितंबर तक मध्य कमान द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सेदारी की उम्मीद है। इसके दृष्टिगत ही भर्ती परीक्षा के दौरान आयोजन स्थल तक परीक्षार्थियों को सुरक्षित तरह से पहुंचाने के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे। भर्ती परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए मध्य कमान मुख्यालय के स्तर से हेल्प लाइन का संचालन भी शुरू किया गया है। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कर्नल आशुतोष मेहता से मोबाइल नंबर 7413003821 व सूबेदार मेजर उदयभान सिंह से 9369067219 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भर्ती रैली में महिला अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या जुटने की संभावना को देखते हुए भर्ती तिथियों पर पेयजल के साथ ही मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, चूने का छिड़काव कराने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को देते हुए सीएमओ को भी रैली स्थल पर आपातकालीन स्थिति से निपटने को डाक्टर व संसाधनों से युक्त एंबुलेंस वाहन तैनात करने और लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय एलडीए कानपुर रोड और डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 12 से 20 सितंबर तक इमरजेंसी वार्ड में पांच पांच वार्ड आरक्षित रखते हुए एलर्ट पर रखने का निर्देशित किया है। उन्होंने क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व सीओ को भी रेलवे व बस स्टेशन से लेकर भर्ती रैली स्थल और वहां तक पहुंचने के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर नियमित अंतराल पर सुरक्षा बेरिकेटिंग कर निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान अन्य जिलों से आने वाली महिला अभ्यर्थियों की संख्या को रेलवे स्टेशन पर परेशानी से बचाने के लिए एडीएम सिटी पूर्वी वैभव मिश्रा को पहले से ही रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर उनके ठहराव इत्यादि की व्यवस्था चुस्त कराने व सुरक्षा को अलग से महिला पुलिस फोर्स तैनात कराने का निर्देश भी दिया। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे से चलने वाले टैम्पो व ई-रिक्शा व लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस को भी अभ्यर्थियों भर्ती स्थल तक पहुंचाने और वहां से वापस रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए अतिरिक्त बसों संग आटो टैक्सी संचालित कराए जाने को कहा गया है। बैठक में सेना के मध्य कमान से भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्नल आशुतोष मेहता व सुबेदार मेजर उदयभान सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन नगर निगम, आरटीओ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed