5,500 युवा रोज शुरू कर रहे धूम्रपान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू के खतरे की गिरफ्त में रोज करीब 5500 युवा आते हैं। तंबाकू सेवन
यूपी वालंटियरी हेल्थ एसोसिएशन की सेमिनार में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक तंबाकू
नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल
यूथ टोबैको सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज 5500 युवा तंबाकू का उपयोग
शुरू करते हैं।
यह तम्बाकू चबाने और स्मोकिंग दोनों तरह से होता है।
रिपोर्ट को आए हुए आठ साल हो चुके हैं। अब यह आंकड़ा पहले से भी ज्यादा हो
चुका है।
युवाओं की सेहत बचाने के लिए जरूरी है कि कानूनी तौर पर इस पर
शिकंजा कसा जाए। उनका कहना था कि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम,
कोटपा-2003 में इसके लिए प्रावधान है।
सार्वजनिक स्थानों पर 18 साल से कम
उम्र के बच्चों को बिक्री पर प्रतिबंध के अलावा शैक्षिक संस्थाओं के 100 गज
के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर रोक है।
डॉ. सिंह ने कहा कि 31 मई को
विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई
हैं। वहीं गूगल ग्रुप पर तंबाकू निषेध के लिए हो रही गतिविधियों को लाने के
लिए भी पहल की जाएगी।