{"_id":"6afb6757fbc2783486048b55","slug":"semester-exams-in-lviv-from-today-lucknow-news-c-13-lko1070-2011262-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में मंगलवार (17 नवंबर) से सत्र 2026-27 की स्नातक, परास्नातक और अन्य कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलेगा।
कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से गेट नंबर एक, तीन (विवेकानंद द्वार) और सात से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा ड्यूटी में आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को गेट नंबर एक, तीन और 27 के पास बने वाहन स्टैंड पर वाहन खड़े करने होंगे।
परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग और पाठ्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ऐसी सामग्री मिलने पर अनुचित साधन प्रयोग के तहत परीक्षा निरस्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को आवंटित सीट पर ही बैठना होगा। अभिभावकों को परिसर के बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।