फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   semester examinations of AKTU will be held at 200 centers only

एकेटीयू: 200 केंद्रों पर ही होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, सभी स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा स्व परीक्षा केंद्र का लाभ

Tue, 04 Aug 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
semester examinations of AKTU will be held at 200 centers only
एकेटीयू - फोटो : amar ujala
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की 1 सितंबर से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाएं 200 केंद्रों पर ही होंगी। इनमें लगभग 25 केंद्र रिजर्व में रहेंगे। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को स्व परीक्षा केंद्र (सेल्फ सेंटर) का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें 200-300 किलोमीटर की यात्रा करके ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन


पिछले दिनों यूजीसी और शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने परीक्षा की कवायद तेज की। कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा विद्याथियों को सेल्फ सेंटर का लाभ दिया जाए। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों को ए, बी, सी श्रेणी में बांटा गया था। हालांकि सभी विद्यार्थियों को सेल्फ सेंटर की सुविधा नहीं मिल पाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगभग 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शिरकत करेंगे। इनके लिए विश्वविद्यालय लगभग 200 परीक्षा केंद्र ही बनाएगा। इनमें भी लगभग 25 केंद्र रिजर्व रखे जाएंगे, ताकि कोरोना संक्रमण के कारण कोई बड़ी दिक्कत हो तो तुरंत परीक्षा केंद्र बदला जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार ए श्रेणी के परीक्षा केंद्र ही सेल्फ सेंटर होंगे। इनकी संख्या 50 से 60 ही होगी। विश्वविद्यालय उन्हीं कॉलेजों को यह लाभ देगा जिनके यहां बेहतर व्यवस्था है। वहीं बी श्रेणी के परीक्षा केंद्रों की संख्या ज्यादा होगी। बी और सी श्रेणी के परीक्षा केंद्रों पर विवि की निगहबानी ज्यादा सख्त होगी। इनमें से कुछ परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सेंटर सुपरवाइजर व निरीक्षक लगेंगे ताकि केंद्र कोई गड़बड़ी न कर सकें। हालांकि इसके पीछे विवि का एक तर्क यह भी है कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार केंद्र बनाए जा रहे हैं। 

 

छात्र कर रहे मॉडल पेपर की मांग

वहीं हाईस्कूल-इंटर की तरह स्नातक के विद्यार्थी अपने पास के ही कॉलेज में दाखिला नहीं लेते हैं। ऐसे में किसी भी केंद्र पर परीक्षा हो, लेकिन उनको आना-जाना तो पड़ेगा ही। काफी विद्यार्थियों को 200-300 किमी की यात्रा करके अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

कोरोना के कारण ट्रेन और हवाई जहाज की सुविधा न होने की वजह से वे एक दिन में यात्रा नहीं पूरी कर सकेंगे। फिर अगर वे परीक्षा केंद्र पर पहुंच भी गए तो दिनभर परीक्षा के बाद उन्हें तुरंत लौटना पड़ेगा। यही वजह है कि छात्र एक दिन में पेपर कराने का विरोध और हॉस्टल में रुकने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। 
 

एकेटीयू ने भले ही छात्रहित में बहु विकल्पीय प्रणाली (एमसीक्यू) पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया हो लेकिन विद्यार्थी इससे काफी परेशानी में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी इस आधार पर परीक्षा नहीं दी। एकेटीयू या कॉलेज उन्हें नहीं बता रहा है कि एमसीक्यू की तैयारी कैसे करें। ऐसे में एकेटीयू मॉडल पेपर जारी करे ताकि वे अपनी तैयारी कर सकें।

परीक्षा केंद्रों की सूची लगभग तैयार है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। कोशिश है कि विद्यार्थियों को उनके पास के परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएं ताकि उन्हें कम से कम यात्रा करनी पड़े। - प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक, एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed