फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   semester exam starts in lucknow from 16july

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज से परीक्षा, 45 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश

Fri, 16 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
semester exam starts in lucknow from 16july
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीटेक, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, स्नातक, परास्नातक के बीजेएमसी, आदि की जून सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू हो रही हैं। शुक्रवार को बीबीए, बीसीए और बीटेक की परीक्षाएं सीतापुर रोड स्थित न्यू कैंपस में शुरू हो रही हैं। छात्रों को परीक्षा से पौन घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन सभी विषयों की परीक्षाएं जून में प्रस्तावित थीं, लेकिन कोरोना की वजह से स्थगित कर दी गई थीं। अब शुक्रवार से ये सोशल डिस्टेंसिंग व बदले सीटिंग प्लान के साथ शुरू हो रही हैं। यही नहीं पेपर का पैटर्न भी बदल कर एक घंटे का कर दिया गया है। लविवि के प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि छात्र परीक्षा से पौन घंटे पहले मास्क व सैनिटाइजेशन के साथ प्रवेश कर सकेंगे। सुबह की पाली आठ बजे शुरू होगी। सवा सात बजे से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी पाली में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर तीन से चार बजे तक परीक्षा होगी। लविवि के ओल्ड कैंपस में परीक्षा अगले सप्ताह से शुरू होगी। ओल्ड कैंपस में गेट संख्या एक, दो, चार और पांच से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक व स्टाफ गेट संख्या एक, दो और चार से प्रवेश करेंगे। प्रवेश से पहले चेकिंग होगी। छात्रों के मोबाइल, बैग या अन्य कोई पाठ्य सामग्री गेट पर ही रखवा ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की नहीं होगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए छात्रों को एक-एक प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा समाप्त होने पर एक-एक कर ही बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

34 केंद्रों पर होगी बीएड की सेमेस्टर परीक्षा
लविवि की बीएड जून सेमेस्टर की परीक्षा शहर में 34 केंद्रों पर होगी। इसमें लखनऊ यूनिवर्सिटी, डीडीयू गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जेएनपीजी कॉलेज, काली चरण डिग्री कॉलेज, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खुनखुन जी मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट कॉलेज, महिला महाविद्यालय, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस, कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरा लाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, लखनऊ डिग्री कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, रजत पीजी कॉलेज, रमा डिग्री कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, वीर बहादुर सिंह महिला विद्यालय, टेकभनो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, बासुदेव डिग्री कॉलेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन, आरएएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन और रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
लविवि : छात्रवृत्ति के लिए 20 से आवेदन
लखनऊ। लविवि के छात्र छात्रवृत्ति के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र www.scholarship.up.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के ऐसे छात्र जिनके अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपये है, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये है वे भी शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी प्रमाण सहित इसे संबंधित विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष से प्रमाणित कराना होगा। इसका एक प्रिंट लविवि के सीपीएमटी भवन के छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करना है।
-----------------------
एकेटीयू ने बदला परीक्षा शिड्यूल
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा की वजह से प्रस्तावित सम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव में बदलाव किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 30 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 20 अगस्त को चयन आयोग की परीक्षा है। इस वजह से सम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं में संशोधन किया गया है। विवि की वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। छात्र वहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए छात्र विवि की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

--------------
पॉलीटेक्निक : अब 25 तक आवेदन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र अब 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। छात्र वेबसाइट www.jeecup.nic.in, www.jeecup.org www.urise.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बृहस्पतिवार तक करीब 3,30,000 से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अभी प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की गई है। इस बार सभी ग्रुप के विषयों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed