फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   selling ganja by wearing burkha inspector identify it

बुरका पहन कर गांजा बेचने निकला तस्कर, दारोगा ने पहचान ली चाल

Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
selling ganja by wearing burkha inspector identify it
burkha
तस्कर अपना धंधा चलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। ऐसा ही एक हथकंड़ा अपनाने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बुरका पहनकर गांजा बेचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


लखनऊ के हसनगंज इलाके की पुलिस ने बुरका पहन कर गांजा की सप्लाई करने निकले एक तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। उपनिरीक्षक मारुति नंदन उपाध्याय ने बताया कि चांदगंज इलाके में भ्रमण के दौरान बुरका पहने एक व्यक्ति की कद काठी और चाल पर संदेह हुआ। उस पर दूर से नजर रखने के साथ मुखबिर से पीछा कराया। रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात व्यक्ति से बातचीत के दौरान मुखबिर को पता चला कि एक पुरुष गांजा बेचने के लिए बुरका पहनकर निकला है। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो महिला के भेष में निकले तस्कर ने दौड़ लगाने के साथ बुरका उतार फेंका। 
विज्ञापन


उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी रामभवन व आरक्षी महेश कुमार की मदद से उसे पकड़ा गया। उसके कब्जे से बरामद पन्नी से 1250 ग्राम गांजा निकला। पकड़े गए तस्कर की पहचान वजीरगंज इलाके के मोहल्ला धोबी घाट निवासी संदीप कुमार उर्फ दीपू को रूप में हुई। कुबूला कि रेलवे क्रासिंग के आसपास चहलकदमी करके गांजा बेचता था। पुलिस ने गांजा का धंधा करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ करके संदीप को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed