{"_id":"5c7554d4bdec22739950d667","slug":"selling-ganja-by-wearing-burkha-inspector-identify-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरका पहन कर गांजा बेचने निकला तस्कर, दारोगा ने पहचान ली चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरका पहन कर गांजा बेचने निकला तस्कर, दारोगा ने पहचान ली चाल
Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
burkha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्कर अपना धंधा चलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। ऐसा ही एक हथकंड़ा अपनाने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बुरका पहनकर गांजा बेचने की कोशिश कर रहा था।
लखनऊ के हसनगंज इलाके की पुलिस ने बुरका पहन कर गांजा की सप्लाई करने निकले एक तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। उपनिरीक्षक मारुति नंदन उपाध्याय ने बताया कि चांदगंज इलाके में भ्रमण के दौरान बुरका पहने एक व्यक्ति की कद काठी और चाल पर संदेह हुआ। उस पर दूर से नजर रखने के साथ मुखबिर से पीछा कराया। रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात व्यक्ति से बातचीत के दौरान मुखबिर को पता चला कि एक पुरुष गांजा बेचने के लिए बुरका पहनकर निकला है। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो महिला के भेष में निकले तस्कर ने दौड़ लगाने के साथ बुरका उतार फेंका।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी रामभवन व आरक्षी महेश कुमार की मदद से उसे पकड़ा गया। उसके कब्जे से बरामद पन्नी से 1250 ग्राम गांजा निकला। पकड़े गए तस्कर की पहचान वजीरगंज इलाके के मोहल्ला धोबी घाट निवासी संदीप कुमार उर्फ दीपू को रूप में हुई। कुबूला कि रेलवे क्रासिंग के आसपास चहलकदमी करके गांजा बेचता था। पुलिस ने गांजा का धंधा करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ करके संदीप को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।