फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Self center facility can be in ug first year examination in lucknow university

लविवि : यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा में स्वकेंद्र व्यवस्था संभव, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि बना रहा रणनीति

Thu, 25 Mar 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Self center facility can be in ug first year examination in lucknow university
Self center facility can be in ug first year examination in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की 06 मार्च से प्रस्तावित स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों को स्वकेंद्र (सेल्फ सेंटर) का लाभ मिल सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह व्यवस्था प्रभावी करने की कवायद कर रहा है। एक-दो दिन में सेंटर लिस्ट जारी होनी है।
विज्ञापन

विवि की ओर से हाल में स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार परीक्षाएं 06 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। जबकि इस बीच तेजी से कोरोना संक्रमण भी बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए शासन की ओर से 25 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस बीच तीन दिन का होली अवकाश भी है। मगर विवि प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उक्त व्यवस्था प्रभावी बनाने जा रहा है। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कॉलेजों के पास विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त क्लास रूम हैं, जिसमें वे कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाओं का आयोजन कर सकते हैं। जबकि किसी अन्य कॉलेज में विद्यार्थियों को भेजने पर इसमें दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सेल्फ सेंटर पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर सेंटर लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीएससी प्रैक्टिकल 03 अप्रैल को
लखनऊ विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में बीएससी तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के छूटे हुए विद्यार्थियों व बीएससी तीसरे सेमेस्टर वार्षिक पैटर्न के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 03 अप्रैल को आहूत की गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक प्रसाद के अनुसार छूटे हुए विद्यार्थियों को 500 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसी तरह वार्षिक पैटर्न के विद्यार्थी भी शुल्क जमा कर विभाग से फॉरवर्ड करवाकर 01 अप्रैल तक आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed