फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sefty for girls

बेटियों के सुरक्षा को लेकर जिले भर में अभियान की धूम

Thu, 04 Jul 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
sefty for girls
बलरामपुर। स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के सुरक्षा को लेकर जिले भर में अभियान की धूम है। डिग्री व इंटर के स्कूलों में कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को पुलिस प्रशासन की तरफ से कानून की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। बेटियों को सुरक्षा देने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जीसस मैरी स्कूल एंड कॉलेज में एएसपी अरविंद मिश्र ने गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान बेटियों को सुरक्षा व कानून की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के बटरफील्ड व प्रशासक क्रेग बटरफील्ड आदि मौजूद रहे। सीओ सदर कर्मवीर सिंह व थानाध्यक्ष ललिया अरविन्द कुमार ने गुरुवार को बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत पन्नालाल सरावगी गल्स इंटर कालेज सिकटिहवा में बेटियों को सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग दी। कहा कि निर्भीक होकर स्कूल में पढ़ने आएं। किसी व्यक्ति की तरफ से परेशान किए जाने पर तत्काल 1090 व यूपी 100 से शिकायत करें तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार में भी चौकी प्रभारी की तरफ से बेटियों को कानून की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा पवन कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गौरा चौराहा में कार्यक्रम किया। कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर में निरीक्षक चंद्रेश कुमार व एसआई दीपक कुमार, एचआर इंटर कॉलेज उतरौला में निरीक्षक यासीम खान व एसआई उमेश सिंह, बसंतलाल मेमोरियाल इंटर कॉलेज बालापुर जरवा में प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज, रामशब्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादुल्लाहनगर, नूर पब्लिक इंटर कॉलेज गैसड़ी में टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या इंटर कॉलेज हरैया में निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना सादुल्लाहनगर के एसआई दुर्गेश यादव ने जूनियर हाईस्कूल विशुनुपुर गहना तथा एसआई उमेश कुमार बाजपेई ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहवा, बंजरिया, ग्लोबल बीआईपी एकडमी हुसैनाबाद व रामदीन बुधराम इंटर कालेज हुसैनाबाद में, राम छत्तर महाविद्यालय केरवनिया शिवपुरा व ऋतुराज बालिका इंटर कालेज महराजगंज तराई में कार्यक्रम कर बेटियों को सुरक्षा के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed