{"_id":"5f521092c619f865da3fb98b","slug":"seek-reply-from-mla-rakesh-singh-in-7-days-on-defection-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलबदल याचिका पर विधायक राकेश सिंह से 7 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलबदल याचिका पर विधायक राकेश सिंह से 7 दिन में मांगा जवाब
Fri, 04 Sep 2020 03:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कांग्रेस विधायक राकेश सिंह से उनके विरुद्द दायर दलबदल याचिका पर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है । ध्यान रहे कि कांग्रेस ने राकेश सिंह पर दलबदल करने का आरोप लगाते हुए एक याचिका पहले भी दायर की थी । जिसका अध्यक्ष ने निस्तारण कर दिया दिया था ।
विज्ञापन
उन्होंने याचिका को पोषणीय नहीं माना था । अब ये दूसरी याचिका राजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने दायर की है। जिस पर अध्यक्ष ने सात दिन में विधायक से और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना से अपना पक्ष लिखित रूप से भेजने को कहा है ।
विज्ञापन
कौन हैं राकेश सिंह
राकेश सिंह रायबरेली की हरचंदपुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं । उनके भाई दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से ही विधान परिषद सदस्य हैं। दिनेश सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के टिकट पर रायबरेली से लड़ चुके हैं । कांग्रेस का आरोप है कि दिनेश सिंह ने दूसरी पार्टी से चुनाव लड़कर दलबदल किया और उनके भाई राकेश ने भी उनका साथ देकर दल त्याग जैसा काम किया है । इसलिए इनकी सदस्यता समाप्त की जाए । दिनेश प्रताप सिंह के विरुद्ध दायर याचिका का भी निस्तारण हो चुका है । उसे भी पोषणीय नहीं माना गया था ।
विज्ञापन