फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   See here Samooh G recruitment process.

यहां देखिए, इस तरह होगी समूह 'ग' की भर्ती

Sat, 28 Feb 2015 09:36 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
See here Samooh G recruitment process.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती की नियमावली के अनुसार परीक्षा की प्रक्रिया सार्वजनिक कर दी है। 100 नंबर की चयन प्रक्रिया में 25 नंबर का इंटरव्यू होगा। आनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट ओपेन कर दी गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन शुल्क 18 मार्च तक जमा किया जा सकता है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च है। गौरतलब है कि आयोग ने पिछले दिनों 24 विभागों में समूह ‘ग’  के 3467 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन


समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 100 नंबर की चयन प्रक्रिया में 40 नंबर की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा, 35 नंबर की टाइपिंग परीक्षा और 25 नंबर का इंटरव्यू होगा। टाइपिंग परीक्षा कंप्यूटर व लैपटाप पर होगी, जिसे पास करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइपिंग के लिए हिंदी में 25 व अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए। टाइपिंग परीक्षा पास करने वालों को शैक्षिक योग्यता व खेल प्रमाणपत्र के आधार पर टाइपिंग के लिए तय 35 नंबर में से अंक दिए जाएंगे। तृतीय चरण में इंटरव्यू होगा, जिसके लिए 25 नंबर तय किया गया है।

जानें, कैसे होगा नंबरों का बंटवारा

See here Samooh G recruitment process.

आवेदन शुल्क
सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग--160 रुपये
अनुसूचित जाति/जनजाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थी--70 रुपये

टाइपिंग परीक्षा पास करने पर इस तरह बंटेगा 35 नंबर
इंटरमीडिएट
60 फीसदी या ज्यादा--20 नंबर
45 से ऊपर लेकिन 60 फीसदी से कम--15 नंबर
33 से ऊपर लेकिन 45 फीसदी से कम--10 नंबर स्नातक
60 फीसदी या ज्यादा--10 नंबर

45 से ऊपर लेकिन 60 फीसदी से कम--8
33 से ऊपर लेकिन 45 फीसदी से कम--5

खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी--5 नंबर
राष्ट्रीय खिलाड़ी--4 नंबर
राज्य स्तर का खिलाड़ी--3 नंबर
विश्वविद्यालय, कॉलेज व स्कूल स्तर के खिलाड़ी को--दो नंबर

45 प्रतिशत या ऊपर लेकिन 60 से कम-8 नंबर। 33 प्रतिशत या ऊपर लेकिन 45 प्रतिशत से कम-5 नंबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed