{"_id":"5eaedbde765b39198b3d9432","slug":"see-application-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ी, अब 15 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ी, अब 15 मई तक करें आवेदन
Sun, 03 May 2020 08:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इंजीनयरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक किए जा सकेंगे। लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने आवेदन तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। जिनकी मांग पर आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तिथि भी 18 मई तक बढ़ा दी गई है। अब तक 1,67,110 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 1,42,855 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया है। शुल्क जमा करने वाले ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बता दें कि एसईई पहले 10 मई को प्रस्तावित थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि लॉकडाउन खुलने के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एसईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई है। पहले आवेदन तिथि 30 मार्च, फिर 15 अप्रैल, फिर 3 मई तक बढ़ाई गई। अब इसे 15 मई तक बढ़ाया गया है। इस दौरान लगभग 2500 नए आवेदन हुए हैं।