फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SEE 2014

पढ़ें, जेईई मेन और एसईई से जुड़ी अहम खबर

Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
SEE 2014

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के इंजीनियरिंग

विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन और एसईई की काउंसलिंग अलग-अलग होगी।

पहला मौका ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन) देने वाले छात्रों को दिया जाएगा। खाली सीटों को यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) में शामिल करते हुए मुख्य काउंसलिंग होगी।

दोनों परीक्षा देने वाले छात्र दोनों काउंसलिंग में शामिल होकर दो सीट अलॉट करा सकते हैं लेकिन मुख्य काउंसलिंग के दूसरे राउंड से पहले फीस जमा कराते हुए दोनों में से कोई एक सीट छोड़नी होगी।


पहले जेईई मेन की काउंसलिंग में 10 फीसदी ऑल इंडिया रैंक और 10 फीसदी स्टेट रैंक वाले छात्रों को मौका दिया जाएगा।

खाली सीटें एसईई की मुख्य काउंसलिंग के वक्त सीटों की उपलब्धता का ब्योरा छात्रों के सामने होगा। यूपी-एसईई की आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल को खत्म हो जाएगी।

20-27 अप्रैल को परीक्षा होगी लेकिन एसईई काउंसलिंग का कार्यक्रम जेईई-मेन के रिजल्ट के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed