फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sedition case filed against AIMPLB's spokesperson.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता पर देशद्रोह का मुकदमा, वसीम रिजवी ने दी थी तहरीर

Wed, 07 Mar 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
sedition case filed against AIMPLB's spokesperson.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : amar ujala

हजरतगंज पुलिस ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ देशद्रोह, सांप्रदायिक उन्माद भड़काने व अन्य आरोपों के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। हैदराबाद में बोर्ड की बैठक में सज्जाद नोमानी के भड़काऊ भाषण पर उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसएसपी को तहरीर दी थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि सैयद वसीम रिजवी ने हैदराबाद में हुई बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के भड़काऊ भाषण की सीडी के साथ तहरीर एसएसपी को सौंपी थी। इस पर नोमानी के खिलाफ देशद्रोह, सांप्रदायिक उन्माद भड़काने, लोकसेवक का अपमान या कार्य में विघ्न डालने आदि की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रिजवी का आरोप है कि 9 फरवरी को हैदराबाद में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में सज्जाद नोमानी ने तकरीर में भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया था। तकरीर एक न्यूज चैनल पर प्रसारित हुई। इसका पूरे देश के मुसलमानों पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवी ने बताया कि उन्होंने टीवी चैनल पर प्रसारित तकरीर इंदिरा भवन स्थित अपने ऑफिस में सुनी। इस पर 13 फरवरी को हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भेजी थी लेकिन इंस्पेक्टर ने मामला हैदराबाद का और साक्ष्य प्रस्तुत न करने की आपत्ति लगाकर रिपोर्ट नहीं लिखी और तहरीर 22 फरवरी को वापस भेज दी। इस पर उन्होंने चैनल पर प्रसारित भाषण की तहरीर के साथ एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed