{"_id":"cf1b9a61023a0148b34889c0f63cad77","slug":"security-review-before-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि त्योहारों में न हो कोई अनहोनी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि त्योहारों में न हो कोई अनहोनी!
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी सोमवार को सूबे की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों बिगड़ी कानून-व्यवस्था के मद्देनजर व्याप्त तनाव और आगामी त्योहारों को देखते हुए संभावित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जानी है।
प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव के मुताबिक मौजूदा हालात और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी।
वहीं, जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर हुई सांप्रदायिक हिंसा और इससे उपजे प्रदेशव्यापी तनाव के साथ ही हाल ही आतंकियों के फरार होने और उनके द्वारा प्रदेश में किसी वारदात को अंजाम देने के अंदेशे के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाने हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। अधिकारियों से पूछा जाएगा कि उन्हें अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कितने सुरक्षा बल की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही डीजीपी ने आईजी स्तर के अधिकारियों की बैठक कर उनसे इसी मुद्दे पर चर्चा की थी और सुरक्षा प्रबंधों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे।
डीजीपी ने यह चेतावनी भी दी थी कि निर्देशों के बाद भी अगर किसी जिले में गड़बड़ी होती है अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है तो संबंधित जिले के अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
जिलों के अधिकारियों को नहीं बुलाया
जिलों में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसलिए डीएम व एसपी/एसएसपी को बैठक में नहीं बुलाया गया है। रेंज के डीआईजी, जोन के आईजी के साथ मंडलायुक्त के साथ ही बैठक में गृह विभाग के अधिकारी, डीजीपी मुख्यालय के संबंधित अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।