प्राण प्रतिष्ठा: 10 हजार CCTV कैमरे अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर, 26 तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक
स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए नगर की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे नगर में करीब 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार देश-विदेश में फैले करोड़ों रामभक्त कर रहे हैं। ऐसे में नगर की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, 'अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्पेशल डीजी ने बताया है कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है जो कि अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में मददगार होंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की योजना प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
#WATCH लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, "अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं...CCTV द्वारा भी निगरानी कराई जा… pic.twitter.com/E5QLYBfkp1
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2024
26 जनवरी तक पुलिसकर्मी की छुट्टी पर रोक
डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है। विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को यह निर्देश दिया भी दिया गया है कि वह दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दें।