{"_id":"5b0d24484f1c1b8d6e8b539e","slug":"security-officer-of-metro-died-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किचन में सफाई के दौरान थिनर गिरने से मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किचन में सफाई के दौरान थिनर गिरने से मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी की झुलसकर मौत
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 May 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में इंदिरानगर के मयूर विहार में सोमवार सुबह किचन की सफाई करते वक्त दलीप सिंह पंवार (45) की झुलसकर मौत हो गई। वे लखनऊ मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मूलरूप से सहारनपुर के लेबर कॉलोनी निवासी दलीप सिंह पंवार बीएसएफ में निरीक्षक थे।
इस दौरान उनकी तैनाती दस साल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रही। कुछ समय पहले उन्होंने बीएसएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और लखनऊ मेट्रो में बतौर सुरक्षा अधिकारी नौकरी शुरू की थी।

Trending Videos
थिनर गिरा जलते गैस के चूल्हे पर
दलीप सिंह का परिवार इंदिरानगर के मयूर विहार में रहता है। पत्नी बबिता सिंह सचिवालय में समीक्षा अधिकारी हैं। भाई प्रदीप के मुताबिक, दलीप सिंह सुबह किचन की सफाई कर रहे थे।
इस दौरान उनके हाथ से फिसलकर थिनर जलते रसोई गैस के चूल्हे पर गिर गया। इससे चूल्हे से तेज लपटें निकलीं और दलीप गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है।