फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security of women will be tightened, city buses will have intelligence cameras, panic buttons

सेफ सिटी योजनाः महिलाओं की सुरक्षा होगी और कड़ी, सिटी बसों में लगेंगे खुफिया कैमरे, पैनिक बटन 

Fri, 02 Oct 2020 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Security of women will be tightened, city buses will have intelligence cameras, panic buttons
डेमो - फोटो : डेमो

राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और कड़ी होगी। इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरों के साथ पैनिक बटन लगवाए जाएंगे। साथ ही सेफ सिटी परियोजना के तहत चिह्नित 1600 ब्लैक स्पॉट में 2255 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। यह जानकारी मंडलायुक्त रंजन कुमार ने दी। वह बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक महिला सम्मान प्रकोष्ठ (1090) नीरा रावत के साथ सेफ सिटी परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि 74 स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है, इसमें से 49 नगर निगम की सीमा में तथा 25 निगम की सीमा से लगे स्थान पर चिह्नित किए गए हैं। इसमें से 15 पिंक टॉयलेट लगभग बनकर तैयार हैं। साथ ही महिला पुलिस के लिए भी सौ पिंक बूथ का निर्माण भी कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी निगरानी सेफ सिटी के कंट्रोल व कमांड सेंटर से होगी। इसके अलावा सिटी बसों में पैनिक बटन, जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरा भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से लगवाए जाएंगे और सेफ सिटी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़े जाएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि सेफ सिटी की परियोजनाओं में मेंटेनेंस का भी उचित प्राविधान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed