फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security guard died in an accident in Lonikatra Thana in Barabanki.

Barabanki: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, साथी गंभीर

Thu, 08 Feb 2024 02:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Feb 2024 02:48 PM IST
सार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Security guard died in an accident in Lonikatra Thana in Barabanki.
हादसे में मृतक युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र केलदई का पुरवा गांव निवासी शैलेश उर्फ पिंटू (30) तहवापुर गांव निवासी अपने मित्र धर्मेंद्र कुमार के साथ लखनऊ के एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी करके दोनों बाइक से लोनीकटरा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हाइवे पर छबील चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि सड़क हादसा होने के बाद काफी देर तक दोनों सड़क पर पड़े तड़पते रहे। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र को लखनऊ की गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष लोनीकटरा अंकित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed