{"_id":"5b27e88b4f1c1b53268b6b58","slug":"security-audit-of-akhilesh-and-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-मुलायम के नए आशियाने का एनएसजी ने किया सेफ्टी ऑडिट, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-मुलायम के नए आशियाने का एनएसजी ने किया सेफ्टी ऑडिट, दिए ये निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अपने नए घर में अखिलेश यादव व उनका परिवार।
- फोटो : amar ujala
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की टीम ने सोमवार को लखनऊ सुशांतो गोल्फ सिटी के स्प्रिंग विला स्थित पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के एक ही लेन में बने आवासों का निरीक्षण किया। यहां महज चंद कदमों की दूरी पर दोनों ने अलग-अलग बंगलों में अपना आशियाना बनाया है।
विज्ञापन
बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद दोनों पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगला खाली करने के बाद हाल ही परिवार संग यहां सुशांतो गोल्फ सिटी में शिफ्ट हुए हैं। दोनों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
एनएसजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन समेत कई अन्य विभाग के अधिकारियों के संग बैठक में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया। बैठक में शामिल रहे एसडीएम सरोजनीनगर चंदन पटेल ने बताया कि एनएसजी ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास पर आवाजाही रोकने के लिए उचित बेरिकेडिंग न बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल इसकी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
देखें तस्वीरें- पहले इस भव्य बंगले में रहते थे अखिलेश यादव
इतना ही नहीं, आवासीय क्षेत्र में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने और आसपास बने गार्डन में अलग से तेज रोशनी वाली लाइट की व्यवस्था को उपयुक्त नहीं पाया। एनएसजी ने अग्निशमन से जुड़े इंतजाम में खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का भी निर्देश दिया।
Trending Videos
निगरानी कक्ष बनाने का दिया सुझााव
मुलायम सिंह यादव
एसडीएम सरोजनीनगर ने बताया कि एनएसजी के अफसरों ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवासों के सामने पुलिस व पीएसी के लिए निगरानी कक्ष बनाने का सुझाव भी दिया। स्प्रिंग विला में शिफ्ट होने के बाद दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसजी की पहली सेफ्टी ऑडिट बैठक थी।