फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   secrets and confedentials stolen

नाम सतर्कता आयोग पर लापरवाही तो देखिए

Fri, 04 Apr 2014 08:39 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
secrets and confedentials stolen

नाम तो सतर्कता आयोग है, लेकिन दस्तावेजों की सुरक्षा में लापरवाह।

विज्ञापन


सतर्कता आयोग के चेयरमैन और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके सिन्हा के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, रैम और प्रोसेसर चोरी होने से तो यही माना जाएगा।

बुधवार को केके सिन्हा जब ऑफिस पहुंचे तब इसका खुलासा हुआ। सिन्हा के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी सोबरन लाल वर्मा ने रातों-रात हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आयोग के दफ्तर पहुंचकर स्टाफ से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक कंप्यूटर में भ्रष्टाचार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच रिपोर्ट सहित अन्य गोपनीय जानकारियां थी।
विज्ञापन


हालांकि चेयरमैन श्री सिन्हा ने हार्ड डिस्क में कुछ पुराने शासनादेश या विभाग से संबंधित अन्य जानकारियां ही होने का आंदेशा जताया है।

हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि श्री सिन्हा कक्ष संख्या 501 में बैठते हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कर्मचारियों से अपने कक्ष में लगा सरकारी कंप्यूटर ऑन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिश के बाद भी कंप्यूटर नहीं चला तो इंजीनियर बुलया गया। बकौल इंस्पेक्टर, इंजीनियर ने कंप्यूटर की कैबिनेट खोली तो हार्ड डिस्क, रैम और प्रोसेसर गायब थे।

इन महत्वपूर्ण पार्ट्स के गायब होने की जानकारी पर आयोग कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्टाफ के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरी के बारे में जानकारी से सबने हाथ खड़े कर दिए।

इसके बाद श्री सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारी को बुलाकर एफआईआर कराने के आदेश दिया। सोबरन सिंह ने बताया कि चेयरमैन कक्ष के दरवाजे-खिड़कियां भीतर से बंद थे।

कक्ष में जबरन प्रवेश करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं इसलिए माना जा रहा है कि मास्टर की से ताला खोलकर कोई कक्ष में घुसा होगा। सोबरन सिंह के मुताबिक जिसने भी चोरी की है, वह निश्चित रूप से कंप्यूटर का जानकार होगा।


उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार को ऑफिस बंद रहता है। चोरी इसी दौरान हुई होगी।

मामले की जांच कर रहे दरोगा ने बृहस्पतिवार दोपहर आयोग के दफ्तर पहुंचकर चेयरमैन के निजी सचिव, नाजिर, ड्राइवर सहित स्टाफ के अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed