लखनऊ विश्वविद्यालय: एमएड दूसरे चरण की प्रवेश काउंसलिंग शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की लेटलतीफी भारी पड़ रही है। एमएड प्रवेश प्रक्रिया में काफी देरी के कारण अब छात्र नहीं मिल रहे हैं। यही वजह है कि विश्वविद्यालय और सहयुक्त कॉलेजों में कुल 575 में से 286 ही प्रवेश हुए। सहयुक्त 14 कॉलेजों में 289 सीटें अभी खाली हैं, जिसके लिए बृहस्पतिवार से दूसरे चरण की ऑनलाइन ऑफ कैंपस प्रवेश काउंसलिंग शुरू हो गई।
दूसरे चरण की काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन उन्हें कोई सीट अलॉट नहीं हुई। वे अभ्यर्थी जिनका नाम ओवरऑल मेरिट लिस्ट में है लेकिन किसी कारण से वह पहले चरण की काउंसलिंग में नहीं शामिल हो सके। वे अभ्यर्थी जिन्हें पहले चरण में सीट अलॉट हो गई लेकिन वह किसी कारण से सीट कंफर्मेशन शुल्क नहीं जमा कर सके।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना है। काउंसलिंग में शामिल हो रहे नए अभ्यर्थियों को 3000 रुपये एडवांस फीस व 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी सीटों की च्वॉइस देनी होगी।
उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा जो दूसरे चरण में अपनी च्वॉइस भरेंगे। अगर पहले चरण में शामिल अभ्यर्थी भी दूसरे चरण में अपनी च्वॉइस नहीं देते हैं तो उन्हें प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन 26 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर च्वॉइस भर सकते हैं। उनका सीट अलॉटमेंट 27 अगस्त को होगा। अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपनी सीट निर्धारित शुल्क जमाकर कंफर्म कर सकेंगे।
कॉलेज- श्रेणी- मोड- खाली सीटें
जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज, सरोजनी नगर- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 36
रामा महाविद्यालय, गौरव विहार चिनहट- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 25
आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, उतरेटिया- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 21
सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, चिनहट- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 11
सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, चिनहट- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 21
रजत पीजी कॉलेज, कमता चिनहट- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 8
गौतम बुद्धा डिग्री कॉलेज, बिजनौर- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 37
रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, सीतापुर रोड- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 6
रजत कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, चिनहट- सहशिक्षा- स्ववित्तपोषित- 1
इरम डिग्री कॉलेज, सेक्टर सी इंदिरानगर- महिला- स्ववित्तपोषित- 14
श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम- महिला- स्ववित्तपोषित- 17
स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय- महिला- स्ववित्तपोषित- 22
लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, गोसाईगंज- महिला- स्ववित्तपोषित- 48
रजत महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, चिनहट- महिला- स्ववित्तपोषित- 22