फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second day of interstate athletics meet of Lucknow.

अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट: ईरान के महादी ने तेजी से बढ़ाया रोमांच, इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता

Wed, 28 Aug 2019 11:57 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
second day of interstate athletics meet of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

उमसभरी गर्मी की परवाह करे बिना ईरानी एथलीट महादी पिरजाहान ने सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए अपनी तेजी से इतिहास रच दिया। उन्होंने 400 मीटर हर्डल रेस में 49.33 सेकंड का समय निकालते हुए नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। रिकॉर्ड बनाने के बावजूद महादी दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप (49.30 सेकंड) में क्वालीफाई करने से चूक गए। मीट के दूसरे दिन केरल के एथलीटों ने दबदबा कायम करते हुए सर्वाधिक पदक जीते, जबकि यूपी को प्रमिला यादव ने एकमात्र कांस्य पदक दिलाया।

विज्ञापन


35वीं वाहिनी पीएसी में खेली जा रही मीट के दूसरे दिन ईरान के नेशनल चैंपियन एथलीट महादी ने अपने दमखम से सभी को रोमांचित कर दिया और 400 मीटर हर्डल रेस में आसानी से स्वर्ण अपने नाम किया। स्पर्धा में कर्नाटक के जगदीश चंद्रा 50.85 सेकंड का समय निकालकर दूसरे और केरल के जिथिन पॉल 50.92 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मीट की अन्य प्रमुख स्पर्धाओं की बात की जाए तो पुरुष 200 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के युवा बालाकुमार नितिन 20.91 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में दिल्ली के अक्षय 21.39 सेकंड के साथ दूसरे और दिल्ली के ही अभिनव पंवार 21.47 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की एक अन्य महत्वपूर्ण स्पर्धा के तहत 800 मीटर रेस में केरल के एलेक्स एंथोनी 46.17 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे। स्पर्धा में 46.64 सेकंड का समय निकालते वाले हरियाणा के हर्ष बलजीत सिंह ने रजत और 46.96 सेकंड का समय निकालते कर्नाटक के सचिन रोबी कांस्य जीतने में सफल रहे।

इन स्पर्धाओं में इन्होंने फहराया परचम

पुरुष वर्ग में अन्य स्पर्धाओं के तहत शाटपुट में हरियाणा के इंदरजीत सिंह 19.73 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण जीतने में सफल रहे, जबकि ट्रिपल जंप में पंजाब के अरपिंदर सिंह 16.83 मीटर की दूरी नापकर स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में केरल की स्टार चित्रा पीयू ने 800 मीटर में 2.02.96 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। स्पर्धा का रजत केरल की जेसी जोसफ और कांस्य यूपी की प्रमिला यादव ने जीता। मीट के दूसरे दिन आयोजित स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार है।

800 मीटर (पुरुष)- मो. अफसल स्वर्ण (केरल), हर्ष बलजीत सिंह रजत (हरियाणा), अंकित कांस्य (हरियाणा), ट्रिपल जंप (पुरुष)- अरपिंदर सिंह स्वर्ण (पंजाब), कार्तिक रजत (कर्नाटक), सलाउद्दीन मोहम्मद कांस्य (तमिलनाडु), शाटपुट (पुरुष)- इंदरजीत सिंह स्वर्ण (हरियाणा), जसप्रीत डिल्लन रजत (पंजाब), शक्ति राठौर कांस्य (राजस्थान), डिकेथलॉन (पुरुष)- गुरप्रीत सिंह स्वर्ण (चंडीगढ़), दुरई मुरुगन रजत (तमिलनाडु), कृष्ण कुमार कांस्य (तमिलनाडु), 20 किमी वॉक (पुरुष)- संदीप कमार स्वर्ण (हरियाणा), केटी इरफान रजत (केरल), चंदन सिंह कांस्य (उत्तराखंड), 400 मीटर हर्डल- अर्पिता मंजूबाला स्वर्ण (कर्नाटक), आरथी रजत (तमिलनाडु), दिव्या कांस्य (तमिलनाडु), लंबी कूद (महिला)- नयना जेम्स स्वर्ण (तमिलनाडु), प्रियंका रजत (झारखंड), हर्षिनी कांस्य (तमिलनाडु)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed