फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second counseling for 10 thousand teachers recruitment

10 हजार शिक्षक भर्ती, 28 को काउंसलिंग

Fri, 18 Jul 2014 01:21 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
second counseling for 10 thousand teachers recruitment

प्राइमरी स्कूलों में 10 हजार सहायक अध्यापक पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया की दूसरी काउंसलिंग 28 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि पहले चरण की काउंसलिंग 10 व 11 जुलाई को होने के बाद भी काफी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं। इसलिए रिक्त पदों के लिए मेरिट निकालते हुए दूसरे चरण की काउंसलिंग की जाएगी।

29 हजार के लिए जारी होगी मेरिट

second counseling for 10 thousand teachers recruitment

वहीं उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों के 29,334 रिक्त पदों को भरने के लिए मेरिट 20 जुलाई को जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से देने के साथ एनआईसी की वेबसाइट से भी दी जाएगी।

इस बार काउंसलिंग के पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के अंत‌ तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

second counseling for 10 thousand teachers recruitment

गणित व विज्ञान के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को हुई थी।

अब अगली काउंसलिंग के लिए मेरिट 20 जुलाई को जारी होगी। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed